आज का राशिफल 27 अप्रैल : तुला और धनु राशि को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग, जानें अपना आज का भविष्यफल
मेष राशि : लीडरशीप के लिए रहेंगे तैयार आज सुबह की शुरुआत चंद्रदेव के आपके पांचवें भाव में होने से होगी, जो आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और कुछ नया रचने का उत्साह भरेंगे। आपके लग्न में बैठे सूर्यदेव आपकी जीवनशक्ति को बढ़ा रहे हैं, जिससे आप किसी भी काम को लीड करने के लिए तैयार रहेंगे। देखा जाए तो वृषभ राशि के शुक्रदेव आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिरता दे रहे हैं। हालांकि, मीन राशि के बारहवें भाव में बुधदेव, मंगलदेव और शनिदेव की तिकड़ी बैठी है, जो मानसिक बेचैनी और फालतू के खर्चों का संकेत दे रही है। विशेष रूप से बुधदेव के नीच और अस्त होने से आपकी […]



