CG Weather Today: रायपुर में 6 डिग्री उछला तापमान, आज फिर बारिश के आसार; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अभी सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस बीच राजधानी रायपुर के तापमान में एक ही दिन में करीब 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 5 सितंबर को रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के मुताबिक, 5 सितंबर को राजधानी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। इस दौरान एक-दो बार […]