हसदेव नदी में छलांग लगाने वाले आरक्षक का 72 घंटे बाद मिला शव, आत्मघाती कदम की वजह तलाश रही पुलिस
कोरबा। मोरगा चौकी क्षेत्र में हसदेव नदी में छलांग लगाने वाले आरक्षक सुनील बेक का शव करीब 72 घंटे बाद सोमवार को बरामद कर लिया गया। 23 अक्टूबर को केंदई के पास पुल पर उनकी बाइक और मोबाइल समेत जरूरी दस्तावेज मिले थे। इसके बाद नदी में छलांग लगाने की आशंका पर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। जानकारी के अनुसार, आरक्षक सुनील बेक सरगुजा जिले के प्रेमनगर थाना अंतर्गत तारापुर चौकी में पदस्थ थे। 23 अक्टूबर को उनकी बाइक क्रमांक CG 14 MX 1898 केंदई के पास पुल पर खड़ी मिली। बाइक के पास मोबाइल फोन, पर्स, पुलिस आईडी कार्ड और आधार कार्ड भी बरामद हुआ […]



