दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में उड़ान के दौरान मचा हड़कंप, धुएं की चेतावनी मिलते ही राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग

० कार्गो कंपार्टमेंट से स्मोक अलर्ट के बाद बदला गया रूट, 194 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया; तकनीकी जांच शुरू राजकोट। दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने की चेतावनी मिली। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पायलट ने तत्काल विमान का रूट बदलकर गुजरात के राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 194 यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। मुंबई की बजाय राजकोट किया गया डायवर्ट जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में कार्गो […]