दुनिया की ताकतवर हस्तियों पर चीन की नजर! कॉरपोरेट से सेना तक फैला जासूसी का जाल, इन घटनाओं ने मचाई थी हलचल
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग को लेकर सामने आई कथित जासूसी संबंधी खबरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। एक कथित चीनी जासूस के साथ उनके संबंधों को लेकर किए जा रहे दावों के बाद चीन के वैश्विक जासूसी नेटवर्क और उसकी गतिविधियों पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। अमेरिका में भी चीन से जुड़े संभावित खतरों को लेकर खुफिया एजेंसियों की सतर्कता चर्चा में है। हालांकि, चीन के कथित जासूसी नेटवर्क को लेकर चिंताएं नई नहीं हैं। बीते वर्षों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें चीनी नागरिकों या चीन से जुड़े नेटवर्क […]



