Justice Yashwant Varma Cash Case: जांच समिति ने तीनों आरोप माने सही, रिपोर्ट में दोषी ठहराए गए पूर्व जस्टिस

  नई दिल्ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े कैश कांड में जांच समिति की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। लोकसभा अध्यक्ष की ओर से गठित जांच समिति ने उनके खिलाफ लगाए गए तीनों आरोपों को सही माना है और उन्हें दोषी ठहराया है। हालांकि, समिति को मामले में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले। क्या है जस्टिस वर्मा पर लगे तीन आरोप? समिति ने आधिकारिक आवास के स्टोररूम में ₹500 के नोटों की बड़ी संख्या मिलने, नकदी से जुड़े साक्ष्यों के संरक्षण में गंभीर चूक और जांच के दौरान जस्टिस वर्मा की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण को असंतोषजनक माना। स्टोररूम में मिले […]

अतीक अहमद के बेटों अली और उमर को हाईकोर्ट से पैरोल, भाई अबान के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद बेटों अली अहमद और उमर अहमद को उनके छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल देने का आदेश दिया है। अदालत ने दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम रस्मों में शामिल होने और परिवार के साथ एक-एक घंटे का समय बिताने की अनुमति दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र समंत की खंडपीठ ने शुक्रवार को अली और उमर की बुआ परवीन कुरैशी की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। कोर्ट बोला- अंतिम विदाई देना उनका अधिकार सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि यदि दोनों भाई […]

इलाहाबाद हाईकोर्ट: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली स्थित आवास में जले हुए नोट मिलने के मामले से जुड़ा विवाद

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उस विवाद के बीच आया है जिसमें उनके दिल्ली स्थित आवास पर बड़ी मात्रा में जले हुए नोट मिलने की बात सामने आई थी। इस मामले के बाद उनके खिलाफ आंतरिक जांच प्रक्रिया शुरू की गई थी। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की चर्चाएं भी तेज हो गई थीं। इसी बीच उन्होंने न्यायिक पद से त्यागपत्र दे दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित आवास में जले हुए नकदी मिलने के बाद उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में किया गया था। जांच और संसदीय कार्रवाई की […]

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी प्रत्यक्त चैतन्य मुकुंदानंद गिरी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यह आदेश पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में सुनवाई के दौरान जारी किया गया। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा था और तथ्यों एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को देखते हुए यह अंतरिम राहत दी गई है। अग्रिम जमानत पर फैसला कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। यह याचिका नाबालिग बच्चों के यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में दायर की गई थी, जिसमें झूंसी थाना, प्रयागराज में एफआईआर दर्ज की गई […]