अतीक अहमद के बेटों अली और उमर को हाईकोर्ट से पैरोल, भाई अबान के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद बेटों अली अहमद और उमर अहमद को उनके छोटे भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल देने का आदेश दिया है। अदालत ने दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम रस्मों में शामिल होने और परिवार के साथ एक-एक घंटे का समय बिताने की अनुमति दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति दिवेश चंद्र समंत की खंडपीठ ने शुक्रवार को अली और उमर की बुआ परवीन कुरैशी की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। कोर्ट बोला- अंतिम विदाई देना उनका अधिकार सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि यदि दोनों भाई […]

सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत, झांसी जाते समय डिवाइडर से टकराई कार, 3 की हालत गंभीर

  झांसी। माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार जानकारी के अनुसार, हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर खिल्ली गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो की मौके पर मौत, तीन […]