छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर लगेगा बैन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा ऐलान

० नकली पनीर की शिकायतों के बीच सरकार का सख्त फैसला, जल्द जारी होगा प्रतिबंध संबंधी आदेश रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब राज्य में एनालॉग पनीर की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इस संबंध में जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “आज के बाद छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर नहीं बिकेगा। […]