Gen-Z पर BJP की नजर : ओपी चौधरी समेत 4 दिग्गज संभालेंगे युवा वोटर्स को साधने की कमान

  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने देश के युवा वोटर्स, खासकर Gen-Z को अपने साथ जोड़ने के लिए नई रणनीति तैयार की है। इसके लिए पार्टी ने एक खास टीम बनाई है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को शामिल किया गया है। 65 सदस्यीय नई टीम की पहली बैठक दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में पार्टी की नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। बैठक में नई टीम के सभी सदस्यों के साथ 12 महिला सदस्य भी शामिल हुईं।बैठक में पार्टी […]

ओपी चौधरी आज जाएंगे अमेरिका ,प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से मिलकर निवेश और सहभागिता को देंगे नई दिशा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी आज कैबिनेट बैठक के उपरांत सात दिवसीय अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से संवाद स्थापित कर उन्हें राज्य के विकास अभियान से जोड़ना है। वित्त मंत्री श्री चौधरी इस दौरान अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ी मूल के नागरिकों को प्रदेश के समग्र विकास में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे तथा उन्हें वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में तैयार ‘‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’’ से अवगत कराएंगे। वे आगामी एनआरआई शिखर सम्मेलन में प्रवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी आमंत्रण देंगे। अपनी यात्रा के दौरान मंत्री श्री चौधरी अमेरिका में […]