बिलासपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, कक्षा से कैंटीन तक पहुंचा विवाद; वीडियो वायरल
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट में छात्रों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कॉमर्स विभाग में एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। कक्षा से शुरू हुआ विवाद कैंटीन तक पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के छात्रों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान कुछ छात्राएं भी विवाद में शामिल नजर आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, कॉमर्स विभाग में एक कार्यक्रम आयोजित कराने को लेकर ABVP छात्र संगठन के उपाध्यक्ष, अध्यक्ष और एक अन्य छात्र के बीच कहासुनी […]



