CG Accident News : कटघोरा में भीषण सड़क हादसा, खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 4 गंभीर

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-130 पर सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी। बाथरूम जाने के लिए ढाबे के पास रोकी थी बस जानकारी के मुताबिक, हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली स्थित अनूप ढाबा के पास हुआ। रॉयल ट्रेवल्स की […]