कर्मवीर सिंह और पवन साय ने बाबा बैद्यनाथ के किए दर्शन, विधिवत अभिषेक कर की पूजा-अर्चना
देवघर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। दोनों नेताओं ने बाबा बैद्यनाथ का विधिवत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय के सह प्रभारी प्रीतेश गांधी भी उनके साथ मौजूद रहे। नेताओं ने मंदिर में धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा कर बाबा बैद्यनाथ से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।



