कही-सुनी (13 APRIL-25) : साय मंत्रिमंडल विस्तार में फंस गया पेंच
रवि भोई की कलम से एक बार फिर विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में विस्तार का मसला उलझ गया। कहते हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर हल्का होना चाहते हैं, पर बड़े नेताओं के फार्मूले में मामला सुलझ ही नहीं पा रहा है। इस बार तो मुख्यमंत्री ने मंत्रिमडल के विस्तार के संकेत दे दिए थे, फिर भी नए लोगों की इंट्री नहीं हो पाई। माना जा रहा है साय कैबिनेट में तीन विधायकों की इंट्री होनी है, किसी मंत्री की छुट्टी नहीं होगी। अलबत्ता डिपार्टमेंट उलट-पुलट होंगे। बताते हैं सबसे ज्यादा दिक्कत रायपुर शहर के विधायकों को लेकर है। रायपुर से राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा और […]



