Kanker News: कांकेर में नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल से मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। सर्चिंग पर निकली संयुक्त टीम ने जंगल-पहाड़ी इलाके से करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। जंगल में सर्चिंग के दौरान मिला विस्फोटक जानकारी के मुताबिक, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच स्थित जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान चला रही […]



