Takhatpur News: खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट से मौत, इलेक्ट्रिक फेंसिंग को लेकर उठे गंभीर सवाल
तखतपुर। धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत से लगे दूसरे खेत में मवेशियों को रोकने के लिए विद्युत तार लगाए गए थे। इसी तार के संपर्क में आने से ग्राम पेंड्री निवासी गंगाराम कोल की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद खेतों में की जा रही इलेक्ट्रिक फेंसिंग और कथित अवैध विद्युत कनेक्शन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आवाज लगाने पर नहीं मिला जवाब, देखने पहुंचा साथी जानकारी के मुताबिक गंगाराम कोल चनाडोंगरी में खेत की रखवाली कर […]


