छत्तीसगढ़ में बिजली कंपनी को 4.30 करोड़ का चूना, गबन के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बिजली वितरण कंपनी से जुड़ा करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पिपरिया थाना पुलिस ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के दो केंद्रों में 4 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में कर्मचारी मनोज साहू को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कंपनी की राशि बैंक खाते में जमा कराने के बजाय उसका गबन किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में रवेली और मरका विद्युत वितरण केंद्रों में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। रवेली […]