Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की PEKB कोयला खदान ने रचा इतिहास, लगातार 5वीं बार मिला 5-स्टार सम्मान; राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि का परचम लहराया है। सरगुजा जिले में स्थित परसा ईस्ट एंड कांटा बासन (PEKB) ओपनकास्ट कोयला खदान को लगातार पांचवीं बार देश की सर्वोच्च 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक स्टार रेटिंग मूल्यांकन में खदान को प्रतिष्ठित ‘5 स्टार अचीवर्स प्राइज’ से नवाजा है। सुरक्षित, वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल खनन के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। रायपुर में आयोजित समारोह में मिला राष्ट्रीय सम्मान यह सम्मान 2 नवंबर को रायपुर के मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित ‘स्टार रेटिंग […]