Korba Accident: कटघोरा में यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, 10 से ज्यादा घायल
कोरबा के कटघोरा में सेनानी पेट्रोल पंप के पास यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हादसे की वजह बताया जा रहा है। कोरबा। जिले के कटघोरा क्षेत्र में सोमवार को सेनानी पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर से कोरबा आ रही यात्रियों से भरी यादव बस और एक बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों और राहगीरों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी […]



