कोरबा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर, 6 घायल
कोरबा।कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेंदूपत्ता गोदाम के पास यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बस कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चालक केबिन में फंसा, रेस्क्यू कर निकाला गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद बस चालक केबिन में फंस गया था। सूचना मिलते ही पुलिस […]



