छत्तीसगढ़ में EOW का बड़ा एक्शन: शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटाले में 6 जिलों के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई की। शराब घोटाला, कोल लेवी घोटाला और मेडिकल घोटाले से जुड़े मामलों में EOW की टीम ने प्रदेश के 6 जिलों में एक साथ 16 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने वित्तीय अनियमितताओं, कथित अवैध लेन-देन और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्तियों की रजिस्ट्री के कागजात, डिजिटल उपकरण समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। शराब घोटाले में रायपुर और राजनांदगांव के 6 ठिकानों पर तलाशी शराब घोटाले से जुड़े अपराध क्रमांक 04/2024 के तहत EOW ने रायपुर और राजनांदगांव जिले के कुल 6 स्थानों […]