Bastar Vande Bharat Train: बस्तर में दौड़ सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, जगदलपुर में बनेगा कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर की रेल कनेक्टिविटी को नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में बस्तर को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है। इसके लिए रेलवे ने जगदलपुर में कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो विकसित करने की योजना पर काम शुरू किया है। इस डिपो के बनने से आधुनिक ट्रेनों के संचालन और रखरखाव का रास्ता आसान हो सकता है। ओडिशा रेल मंडल के डीआरएम अमिताभ सिंघल ने जगदलपुर दौरे के दौरान इस प्रस्ताव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जगदलपुर में कोचिंग डिपो स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द ही मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास […]