CG Weather Today: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर रहेगा जारी, रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछार के आसार; 4 सितंबर से मानसून पड़ेगा धीमा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जलभराव की स्थिति है, वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बावजूद अगले दो दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।प्रदेश में अब तक मौसमी सब-डिविजन के स्तर पर बारिश सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम रही है। जन्माष्टमी पर रायपुर में कैसा रहेगा मौसम? 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन रायपुर में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा […]

जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में होगा कान्हा का प्राकट्य; जानें व्रत पारण का सही समय

  Janmashtami 2026: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी इस वर्ष 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाने वाली जन्माष्टमी इस बार बेहद खास मानी जा रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दिन रोहिणी नक्षत्र के साथ कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। 4 सितंबर को रोहिणी नक्षत्र में जन्मेंगे कान्हा ज्योतिषीय गणना के अनुसार 3 सितंबर की रात 12 बजकर 30 मिनट से रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा, जो 4 सितंबर की रात 11 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। ऐसे में 4 सितंबर को अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस […]