CG Weather Today: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर रहेगा जारी, रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछार के आसार; 4 सितंबर से मानसून पड़ेगा धीमा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जलभराव की स्थिति है, वहीं नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक 4 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बावजूद अगले दो दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।प्रदेश में अब तक मौसमी सब-डिविजन के स्तर पर बारिश सामान्य से करीब 2 प्रतिशत कम रही है। जन्माष्टमी पर रायपुर में कैसा रहेगा मौसम? 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन रायपुर में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा […]

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; गरज-चमक के साथ 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर छत्तीसगढ़ में बुधवार को भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मौसमी सिस्टम अगले 48 घंटे में उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। रायपुर में कैसा […]

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार; कई जिलों में अलर्ट

  रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो गया है। बीते 24 घंटे में अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण कई सड़कों पर जलभराव की […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; रायपुर में भी बरसेंगे बदरा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर जारी है। बस्तर और सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के अंत तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। फिलहाल उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में 24 अगस्त को आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा। कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती […]