जांजगीर-चांपा में दिनदहाड़े बड़ी लूट, महिला को बंधक बनाकर 10 लाख के जेवर लूटे; SP ने बनाई 8 सदस्यीय टीम

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूटने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में अकेली महिला को निशाना बनाया और मारपीट कर अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 8 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आठ सदस्यीय विशेष जांच टीम गठित की है। छत पर आहट सुनकर बाहर निकली महिला, सामने दिखे दो नकाबपोश घटना अमरैया पारा वार्ड नंबर 23 की है। जानकारी के मुताबिक, […]