Panchayat Release Date : सचिव जी की वापसी की तारीख तय, ‘पंचायत 5’ में बदलेगी फुलेरा की सत्ता, जानें कब होगी रिलीज

Panchayat Season 5 Release Date: फुलेरा गांव की गलियों में एक बार फिर राजनीति, हंसी-मजाक और नए विवादों का दौर शुरू होने वाला है। ओटीटी की चर्चित वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने पांचवें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। इस बार कहानी में कई नए मोड़ देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा बदलाव गांव की सत्ता में हुआ है, जहां बनराकस अब प्रधानपति की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, सचिव जी और फुलेरा के पुराने किरदारों की वापसी भी दर्शकों के लिए खास होने वाली है। 3 दिसंबर को रिलीज होगा ‘पंचायत 5’ सीरीज के नए सीजन की रिलीज डेट सामने आ गई है। ‘पंचायत 5’ का प्रीमियर 3 दिसंबर […]