पश्चिम बंगाल में STF का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े आरोपी की गिरफ्तारी; नेताओं की रेकी और ब्लैकमेल की साजिश की जांच

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक संदिग्ध आतंकी एवं आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आदित्य सिंह उर्फ राज को हावड़ा से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी कथित तौर पर एक बड़े आपराधिक मॉड्यूल का हिस्सा था, जो नेताओं की रेकी, हनीट्रैप, ब्लैकमेल और अपहरण की साजिश रच रहा था। मामले की जांच जारी है। पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदित्य सिंह उर्फ राज को हावड़ा के बेलिलियस रोड स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आदित्य कथित तौर पर पहले गिरफ्तार […]

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन: जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य गिरफ्तार

० गुजरात और मध्य प्रदेश में छापेमारी, पाकिस्तान से इंटरनेट के जरिए जुड़े थे संदिग्ध; आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की थी साजिश नई दिल्ली।गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े कथित स्लीपर सेल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गुजरात में आतंकी नेटवर्क तैयार कर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। ATS के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आठ संदिग्धों में सात आरोपियों को गुजरात के पाटन और नवसारी से तथा एक आरोपी बिलाल दुर्रानी घाघरा को मध्य प्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया गया […]