पश्चिम बंगाल में STF का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकी नेटवर्क से जुड़े आरोपी की गिरफ्तारी; नेताओं की रेकी और ब्लैकमेल की साजिश की जांच

  कोलकाता। पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक संदिग्ध आतंकी एवं आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आदित्य सिंह उर्फ राज को हावड़ा से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी कथित तौर पर एक बड़े आपराधिक मॉड्यूल का हिस्सा था, जो नेताओं की रेकी, हनीट्रैप, ब्लैकमेल और अपहरण की साजिश रच रहा था। मामले की जांच जारी है। पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदित्य सिंह उर्फ राज को हावड़ा के बेलिलियस रोड स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आदित्य कथित तौर पर पहले गिरफ्तार […]