कॉमनवेल्थ की सिल्वर गर्ल ज्ञानेश्वरी के स्वागत को तैयार राजनांदगांव, 2 अगस्त को निकलेगा भव्य विजय जुलूस

० खुली गाड़ी में होगा रोड शो, नागरिक सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी; खेल जगत, पुलिस विभाग और शहरवासियों में उत्साह   राजनांदगांव। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव की बेटी एवं वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के भव्य स्वागत के लिए पूरा शहर तैयार है। उनके 2 अगस्त को राजनांदगांव पहुंचने की संभावना है। इस अवसर पर शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला जाएगा और नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। शहर की सीमा से शुरू होगा स्वागत ज्ञानेश्वरी पहले दिल्ली पहुंचेंगी, जहां से सड़क मार्ग से राजनांदगांव आएंगी। शहर की सीमा पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद विशेष रूप से […]