मंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस का आरोप, नगरी में सुबह 5 बजे कार्यकर्ताओं को घरों से उठाया
० राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के दौरे से पहले पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस का विरोध, विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप धमतरी/नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में राजस्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा के दौरे से पहले कांग्रेस ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को सुबह तड़के घरों से उठाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार जनता के मुद्दों को उठाने से रोकने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे नगरी पुलिस ने नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके घरों से थाने ले गई। जिन […]



