छत्तीसगढ़ कांग्रेस के SC विभाग की कमान निर्मल कोसरे को, भिलाई-चरौदा महापौर बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर अहम नियुक्ति की गई है। भिलाई-चरौदा निगम के महापौर निर्मल कोसरे को कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की स्वीकृति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में SC विभाग की संगठनात्मक जिम्मेदारी अब निर्मल कोसरे संभालेंगे। झारखंड में प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी कांग्रेस ने इसी क्रम में झारखंड SC विभाग के लिए भी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। वहां प्रशांत किशोर को अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया […]



