Chhattisgarh Assembly: डिजिटल होगी छत्तीसगढ़ विधानसभा, पेपरलेस कार्यप्रणाली की दिशा में बड़ा कदम; अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा को अब डिजिटल और पेपरलेस बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। विधायी कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विधानसभा में 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को नेवा प्लेटफॉर्म के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी विधायी कार्यवाही विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विधायी प्रक्रियाओं में डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना था। इसके जरिए अधिकारियों और कर्मचारियों को […]



