एमसीबी जिले में आकाशीय बिजली का कहर : तीन लोगों की मौत; पांच झुलसे, अस्पताल में भर्ती

० खड़गवां ब्लॉक के शिवपुर और मंगोरा गांव में अलग-अलग हादसे, पुलिस ने शुरू की जांच मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के खड़गवां ब्लॉक में मंगलवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसों के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शिवपुर गांव में किसान खेत में धान रोपाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे […]