अरुण साव का बड़ा ऐलान : छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी को मिलेगा नया मुकाम, हॉकी लीग भी जल्द

रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव के शानदार प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार खेलों के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी में है। खेल मंत्री अरुण साव ने प्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना, नई अकादमियों, हॉकी लीग और खिलाड़ियों के लिए विशेष योजनाओं का रोडमैप साझा किया। खेल मंत्री अरुण साव ने बताया कि नवा रायपुर के सेक्टर-3 में 67 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल आर्चरी अकादमी बनाई जा रही है। इसके लिए 13.47 एकड़ जमीन निःशुल्क आवंटित की गई है और एनटीपीसी, एनआरएएनवीपी व खेल विभाग के बीच त्रिपक्षीय समझौता किया गया है। जशपुर में भी बन रही आर्चरी अकादमी जशपुर जिले में करीब […]