‘क्या अब मुझे एक-एक ब्रिज और सड़क देखना पड़ेगा?’ महानदी पुल की बदहाली पर अरुण साव का फूटा गुस्सा
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा प्रवास के दौरान प्रतापपुर-अंबिकापुर-खड़गवां मार्ग पर स्थित महानदी पुल का औचक निरीक्षण किया। पुल पर सड़क की बदहाल स्थिति देखकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए और साफ कहा कि अधिकारियों को अब एसी कमरों से बाहर निकलकर मैदान में उतरना होगा। ‘इतना बड़ा ब्रिज है और उसकी ये दुर्दशा?’ निरीक्षण के दौरान पुल की खराब सड़क को देखकर अरुण साव ने अधिकारी से नाराजगी जताते हुए कहा, “क्या अब मुझे एक-एक ब्रिज, एक-एक सड़क को देखना पड़ेगा?” उन्होंने कहा कि न तो सेंक्शन में कोई दिक्कत है और न ही कहीं कोई […]



