थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी: 6 की मौत, 15 घायल; छात्र पर फायरिंग का आरोप

  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके नोनथाबुरी स्थित देबसिरिन स्कूल में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन शिक्षक और तीन छात्र शामिल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह 10 बजे हुई घटना अधिकारियों के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक छात्र ने स्कूल परिसर में गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग होते ही स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-शिक्षक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमलावर की हालत गंभीर स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, […]

Air India Flight bomb threat : एयर इंडिया विमान की थाईलैंड में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ाने की मिली धमकी,यात्री दहशत में

दिल्ली। थाईलैंड में उड़ान भर रहे एक एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही इस धमकी की जानकारी मिली, तुरंत एक्शन लेते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल विमान और उसमें सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली गई है। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोई भी जोखिम नहीं लिया जा रहा और हर पहलू की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति की ओर से जिम्मेदारी नहीं ली गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की तह तक जाने के लिए […]

फिर लौटा कोरोना : इन 3 देशों और भारत के इन 3 राज्यों की यात्रा करने से बचें, बढ़ सकता है कोविड की चपेट में आने का खतरा

  दिल्ली। एक बार फिर दुनिया के कुछ हिस्सों में कोविड-19 ने अपनी वापसी की है और कई बड़े शहरों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। साल 2020 से 2022 के बीच जो त्रासदी हम सबने झेली थी, वो ताज़ा हालात को देखते हुए एक बार फिर सिर उठाती नज़र आ रही है। ऐसे में यात्रा से पहले सतर्कता बेहद ज़रूरी हो गई है। एशिया के कई हिस्सों में बढ़े कोविड के मामले हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड, सिंगापुर और हांगकांग जैसे एशियाई देशों में कोविड मामलों में अचानक तेज़ उछाल देखा गया है। सिंगापुर में मई की शुरुआत में ही मामलों में 28% की बढ़ोतरी दर्ज […]