AI-171 विमान हादसे पर नया विवाद: पायलट्स फेडरेशन ने सरकारी रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल

  नई दिल्ली। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटना को लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने हादसे की आधिकारिक जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि दुर्घटना की वजह पायलट की गलती नहीं, बल्कि विमान में आई गंभीर विद्युत (इलेक्ट्रिकल) खराबी हो सकती है। संगठन ने अपने सिम्युलेटर परीक्षणों के आधार पर जांच प्रक्रिया और निष्कर्षों पर गंभीर आपत्ति जताई है। एफआईपी के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तकनीकी तथ्यों को नजरअंदाज किया गया और कुछ अनुभवी विमानन विशेषज्ञों को प्रक्रिया से दूर रखा गया। उनका कहना है कि हालिया सिम्युलेटर […]

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराई चिड़िया, 2 घंटे देरी से भरी उड़ान

  रायपुर।रायपुर एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंच रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट (चिड़िया टकराने) की घटना का शिकार हो गई।जानकारी के अनुसार, विमान के रायपुर एयरपोर्ट पर उतरते समय अचानक एक चिड़िया उससे टकरा गई। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में विमान को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा और सभी यात्री सुरक्षित रहे। सुरक्षा जांच के बाद रवाना हुआ विमान बर्ड हिट की घटना के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइन के तकनीकी विशेषज्ञों ने विमान का निरीक्षण किया। सभी सुरक्षा मानकों की जांच पूरी […]

हवाई क्षेत्र प्रतिबंध और ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के चलते एयर इंडिया ने घटाईं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कई रूट अस्थायी रूप से बंद

नई दिल्ली। हवाई क्षेत्र से जुड़ी पाबंदियों और जेट ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण एयर इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि जून से अगस्त के बीच कुछ प्रमुख विदेशी मार्गों पर उड़ानों में कटौती की जाएगी, जबकि कई सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। एयर इंडिया के मुताबिक यह कदम मौजूदा परिचालन चुनौतियों को देखते हुए उठाया गया है। कंपनी का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण उड़ानों के संचालन में बाधाएं आ रही हैं, वहीं ईंधन की ऊंची कीमतों से लागत में भारी वृद्धि हुई है। इस फैसले […]

Air India Flight bomb threat : एयर इंडिया विमान की थाईलैंड में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ाने की मिली धमकी,यात्री दहशत में

दिल्ली। थाईलैंड में उड़ान भर रहे एक एयर इंडिया के विमान को बम की धमकी मिली। सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही इस धमकी की जानकारी मिली, तुरंत एक्शन लेते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फिलहाल विमान और उसमें सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली गई है। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियां विमान की गहन जांच कर रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोई भी जोखिम नहीं लिया जा रहा और हर पहलू की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी संगठन या व्यक्ति की ओर से जिम्मेदारी नहीं ली गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की तह तक जाने के लिए […]