दिल्ली-NCR में महिला सिपाहियों को प्रेमजाल में फंसाकर करोड़ों की ठगी! अमीर कारोबारी बनकर 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को बनाया शिकार

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर खुद को अमीर कारोबारी बताकर महिला पुलिसकर्मियों को प्रेमजाल में फंसाने वाले 23 वर्षीय विक्रांत तोमर उर्फ विक्की तोमर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला आरोपी अब तक दिल्ली, यूपी और हरियाणा में 50 से अधिक महिला सिपाहियों को कथित तौर पर ठग चुका है। बताया जा रहा है कि उसने महिला पुलिसकर्मियों से 70 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है। दिल्ली पुलिस की एक ही बैच की 20 से ज्यादा महिला सिपाहियां भी उसके निशाने पर आईं। मध्य जिला साइबर थाना पुलिस ने एक महिला सिपाही की शिकायत के […]