दुर्ग में BJP की रैली से जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला, बोले- चुनाव जीतें तो सब ठीक, हारें तो चुनाव आयोग खराब; CM साय ने भी साधा निशाना
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। दिल्ली में 1 नवंबर को कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के जवाब में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव में जीत मिलने पर सब कुछ ठीक बताती है, लेकिन हारने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगती है। उन्होंने कहा कि आज देश को इसी तरह की अराजकता से बचाने की जरूरत है। महेश कॉलोनी में आयोजित इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री विनय जायसवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, […]



