देवेंद्र यादव की कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद से छुट्टी, भूपेश बघेल के OSD की पोस्ट- ‘बाप तो बाप होता है’

रायपुरः कांग्रेस के संगठनात्मक फेरबदल के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। इस फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में अटकलों को और हवा दे दी है। पोस्ट में लिखा गया है- ‘बाप तो बाप होता है।’ देवेंद्र यादव को लंबे समय तक भूपेश बघेल का करीबी और समर्थक माना जाता रहा है। ऐसे में उनकी संगठनात्मक जिम्मेदारी खत्म होने और ओएसडी की इस पोस्ट को लेकर कई तरह के […]