CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमा बेमौसम बारिश का दौर, धनतेरस-दीपावली पर रहेगा मौसम साफ; अब बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश का सिलसिला अब थमने लगा है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का प्रभाव प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से लगभग खत्म हो गया है। इसके साथ ही आसमान साफ होने लगा है और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 5 नवंबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे में धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बारिश खलल नहीं डालेगी। मौसम विभाग ने भी त्योहारों के दौरान प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। रायपुर में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों […]