#प्रदेश

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमा बेमौसम बारिश का दौर, धनतेरस-दीपावली पर रहेगा मौसम साफ; अब बढ़ेगी ठंड

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश का सिलसिला अब थमने लगा है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का प्रभाव प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से लगभग खत्म हो गया है। इसके साथ ही आसमान साफ होने लगा है और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 5 नवंबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे में धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बारिश खलल नहीं डालेगी। मौसम विभाग ने भी त्योहारों के दौरान प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

दो दिन बाद रात में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। रात के तापमान में कमी के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

 

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमा बेमौसम बारिश का दौर, धनतेरस-दीपावली पर रहेगा मौसम साफ; अब बढ़ेगी ठंड

Aaj Ka Rashifal 5 November 2026: मेष