Big news : रायपुर में 45 करोड़ के नकली नोट का झांसा, कारोबारी से 1.13 करोड़ की ठगी; फर्जी करेंसी नेटवर्क की जांच शुरू
रायपुर। रायपुर में नकली नोटों का लालच देकर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने 45 करोड़ रुपये के नकली नोट देने का वादा किया, लेकिन रकम लेने के बाद फरार हो गए। अब पुलिस ठगी के साथ-साथ संभावित फर्जी करेंसी नेटवर्क की भी जांच कर रही है। रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में नकली नोटों के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। एक कारोबारी को 45 करोड़ रुपये के नकली नोट देने का झांसा देकर आरोपियों ने उससे 1 करोड़ 13 लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम लेने के बाद न तो नकली नोट […]



