Punjab News: नशा मुक्त यात्रा से पहले रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमले का आरोप, BJP ने AAP पर साधा निशाना

पठानकोट। पंजाब में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ की शुरुआत के बीच शुक्रवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। यात्रा में शामिल होने पठानकोट जा रहे भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि रास्ते में उनके काफिले को निशाना बनाया गया। बिट्टू के कार्यालय की ओर से दावा किया गया कि उनकी सुरक्षा टीम ने तीन लोगों को पकड़ा है, जिनके आम आदमी पार्टी से जुड़े होने का आरोप लगाया गया है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। बिट्टू ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल रवनीत सिंह बिट्टू ने घटना के बाद कहा कि यदि उन्हें कोई नुकसान होता है तो पंजाब के मुख्यमंत्री और […]