Big News : सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे में हमला, हाथ में लगी चोट; एक संदिग्ध हिरासत में
नांदेड़। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास एक निहंग ने उन पर हमला किया। घटना में बादल के हाथ में चोट लगी है। उन्हें उपचार के लिए यशोमती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृपाण से हमला करने की बात पुलिस के मुताबिक, सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे के पास हमला हुआ। शुरुआती जानकारी में कृपाण से हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमले के दौरान उनके सुरक्षाकर्मी संतोष केंद्रे के भी घायल होने की जानकारी है। सोशल मीडिया पर […]


