Greater Noida News: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, पति-पत्नी और तीन बच्चों ने गंवाई जान; फूड पॉइजनिंग की आशंका
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार ने शुक्रवार रात नूडल्स खाए थे। इसके बाद हुई मौतों के कारण फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है। पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार सुबह रबूपुरा थाना पुलिस को नगला श्री पदम गांव में एक ही […]



