छत्तीसगढ़ में पहली बार नेशनल गेम्स की तैयारी तेज, 40वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा राज्य; CM साय ने दिए आयोजन शुरू करने के निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद राज्य को 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी मिलने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शनिवार को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए। सरकार का लक्ष्य सिर्फ बड़े आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर मंच, प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। 100 करोड़ की ‘उत्कृष्ट मिशन योजना’ से खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मौका प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को तराशने […]



