Gariyaband Suicide Case: एक साल पहले हुई थी लव मैरिज, अब पति-पत्नी दोनों की फंदे पर मिली लाश; मौत की वजह बनी रहस्य
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव में सोमवार सुबह दोनों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने यह कदम उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। एक साल पहले हुई थी लव मैरिज जानकारी के अनुसार, भेजीपदर गांव में मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव साथ रहते थे। दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि मिलाप ने […]



