दीपक टंडन की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी बरखा के साथ एक और FIR दर्ज; आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख ने की शिकायत
रायपुर। होटल कारोबारी और ‘द हनी बैजर न्यूज’ के संचालक दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में एक और FIR दर्ज हुई है। आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ संपत्ति पर जबरन कब्जा करने, अनधिकृत प्रवेश, अश्लील हरकत, सरकारी सील तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। इधर, रायपुर पुलिस दीपक टंडन को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है। तेलीबांधा थाने में दीपक टंडन और पत्नी […]



