लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दुर्ग के कारोबारी से 15 करोड़ की फिरौती, परिवार को हत्या की धमकी; पुलिस अलर्ट

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात कॉलर ने कारोबारी को फोन कर रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या करने की धमकी दी है। इस घटना के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है और धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी है। मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मेडिकल उपकरणों के सप्लायर, मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक और दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा को एक अज्ञात मोबाइल नंबर […]