महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: दिवेआगर बीच पर डूबे 8 छात्र, पिकनिक मनाने पहुंचा था 48 लोगों का दल
रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। सभी छात्र पिकनिक मनाने के लिए दिवेआगर बीच पहुंचे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने समुद्र में तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान सभी आठ छात्रों के शव बरामद कर लिए गए। 11वीं और 12वीं के छात्र थे मृतक पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी छात्र 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ते थे। वे पुणे जिले के आलंदी स्थित निजी कोचिंग संस्थान ‘विनर्स अकादमी’ के समूह के साथ पिकनिक पर दिवेआगर पहुंचे थे। दिवेआगर बीच मुंबई से करीब 170 […]



